Thursday, March 23, 2023

होली संग हो...ली

होली की अछोर अनंत शुभकामनाये, आशा करते है ये पर्व भी आपके जीवन में आपको ऊंचाइया देगी, इस बार की होली मुझे हर बार से कुछ ज्यादा रोमांच दे गई
जापान, भारत जैसे कुछ मुद्दों को लेकर लगा की जहाँ कुछ लोगो के जीवन में आनंद का रंग भी नहीं है, वही हम सत्जन लोग कैसे कृत्रिम रंगों से खेल कर आनंद पा सकते है, सोचा इसबार नहीं खेलेंगे इसी तर्क में अवकाश का एक एक दिन निकलता रहा, आज होली हैं
अभी तक के मेरे निष्कर्ष का उत्तर ये था की होली नहीं खेलनी है, मैंने सोचा ये समय अंतर्जाल को समर्पित करते है, फेसबुक पुरे दिन पर्यन्त लोग दिखे लगता है, बहुत से लोग खाली है, मेरी तरह उनके भी पास समय हैं, पर शायद नियति कुछ ओर ही चाहती थी छात्रावास में कोई आया था वो चीत्कारकहा हो बे @#$%#$%, बाहर निकलो, देखो मैं आ गया हूँ, कहा हो बाहर निकलो, देखो मैं गूंझिया पेठा लाया हूँ, आ जाओ बहार आकर खा लो ख़तम हो रहा है
शब्दों को जोड़ने पर लगा कोई है, जो आया है एवं उसे ये भी आभास हैं की यहाँ भी लोग है, बाहर के उन्हें कहाँ मिलेगा कुछ इस होली रुपी निरीह अभिशापित क्षेत्र में उसे आभास था मगर फिर भी वो वीर इस होली रुपी वियावान को चीरता हुआ पहुँच गया प्रबंध काय छात्रावाश में धन्य है वो वीर जो आता है इस व्यस्त वातावरण में शत्रुओं को (होली के शत्रु)जगाता भी है की हे वीरो उठो ओर आओ होली न खेलने का प्रण छोडो और आओ रंगले एक दुसरे को होली मित्रता का ही पर्व है मैं नीचे पहुंचा मगर तब तक वो मानव ऊपर दरवाजों को खोल कर सबको बुला रहा था कुछ बाहर निकले और कुछ नहीं निकलना चाहते है, सो रहे है
उसे देख कर मैं अंततः निष्कर्ष पर पहुँच गया होली तो आनंद का पर्व है मित्रता का हमे ये मनाना चाहिए मगर सीमित संसाधनों से अंततः मैंने इस बार भी होली का आनंद लिया मगर मेरे साथ कुछ घटनाये थे मेरे स्मृति पटल पर जीवन पर्यंत स्मृति हेतु उसकी जो समय रखता है पूरे समाज का शायद बड़े ही छोटे स्तर पर जो आभास कर सकता था दूसरो का भी, वो जो जीवन में बहुत ही संतुलित होगा, उसे आभास है आपने जीवन में जीवन से जुड़े छोटे छोटे लोगो का भी, कोटि कोटि नमन उस मानव को, मैं आशा करता हूँ आलोचक उसका नाम जानना चाहेंगे, मैं आप से जानना कहूंगा वो कौन है ???
प्रत्यक्षदर्शी

2 comments:

pankaj... said...

nice one sir...

Sushil Bakliwal said...

शुभागमन...!
कामना है कि आप ब्लागलेखन के इस क्षेत्र में अधिकतम उंचाईयां हासिल कर सकें । अपने इस प्रयास में सफलता के लिये आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या उसी अनुपात में बढ सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको 'नजरिया' ब्लाग की लिंक नीचे दे रहा हूँ, किसी भी नये हिन्दीभाषी ब्लागर्स के लिये इस ब्लाग पर आपको जितनी अधिक व प्रमाणिक जानकारी इसके अब तक के लेखों में एक ही स्थान पर मिल सकती है उतनी अन्यत्र शायद कहीं नहीं । प्रमाण के लिये आप नीचे की लिंक पर मौजूद इस ब्लाग के दि. 18-2-2011 को प्रकाशित आलेख "नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव" का माउस क्लिक द्वारा चटका लगाकर अवलोकन अवश्य करें, इसपर अपनी टिप्पणीरुपी राय भी दें और आगे भी स्वयं के ब्लाग के लिये उपयोगी अन्य जानकारियों के लिये इसे फालो भी करें । आपको निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे । पुनः शुभकामनाओं सहित...

नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव.

टिप्पणीपुराण और विवाह व्यवहार में- भाव, अभाव व प्रभाव की समानता.